मुर्गी पहले आई या अंडा ?

कई सालों से लोगों को परेशान करने वाला एक सवाल आखिरकार सुलझ गया है। मुर्गी पहले आई या अंडा ? बरसों से यह सवाल सभी के दिमाग में है जिसका जवाब अभी तक नहीं मिल पाया था। पर अब वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने यह जवाब ढूंढ निकाला है। वैज्ञानिकों के मुताबिक धरती पर मुर्गी पहले आई और अंडा बाद में।


शेफील्ड यूनिवर्सिटी और वारविक यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों की एक टीम ने पाया है कि ओवोक्लेडिन (ओसी-17) प्रोटीन की एगशेल (अंडे के खोल) के निर्माण में अहम भूमिका है। इस प्रोटीन का निर्माण प्रेग्नेंट मुर्गी के अंडाशय में होता है। इसलिए अब यह सवाल सुलझ गया है कि धरती पर अंडे से पहले मुर्गी का जन्म हुआ।



हालांकि, इस रिसर्च में यह नहीं बताया गया कि प्रोटीन का निर्माण करने वाली ये मुर्गियां कैसे आई। डेली एक्सप्रेस के मुताबिक वैज्ञानिकों की टीम ने एग शेल की संरचना देखने के लिए हाई टेक कम्प्यूटर 'हेक्टर' का प्रयोग किया। 

शेफील्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉक्टर कोलिन फ्रीमैन ने कहा कि लंबे समय से यह संदेह था कि अंडा पहले आया पर अब हमारे पास अब वैज्ञानिक सबूत है जिससे पता चलता है कि मुर्गी पहले आई।